Saturday, October 11, 2014

अब चोरों ने राबड़ी के भाई को मुश्किल में डाला:-

अब चोरों ने राबड़ी के भाई को मुश्किल में डाला:-


पटना
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई और आरजेडी के पूर्व सांसद साधु यादव के घर पर हाथ साफ करने वाले चोरों से पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये कैश और जूलरी बरामद की है। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आरजेडी नेता के घर इतनी रकम कहां से आई।

गौरतलब है कि ठीक इसी तरह के एक मामले में बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह बुरी तरह घिर गए थे। उनके घर से भी चोरी हुई थी और पुलिस ने चोरों ने करीब 1 करोड़ रुपये कैश और जूलरी बरामद की थी। गिरिराज ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि यह रकम उनके चचेरे भाई की है। 

पटना पुलिस का दावा है कि उसने चोरों के पास से 39 लाख रुपये कैश, करीब 18 लाख रुपये की संपत्ति के कागजात और करीब एक करोड़ रुपये के गहने बरामद किए हैं। पटना एसएसपी मनु महाराज का कहना है कि अब बरामद वस्तुओं की कीमत लगाई जा रही है। शुरुआती आकलन के मुताबिक कैश 70 लाख के करीब तक पहुंच सकता है।

पुलिस की यह सफलता पूर्व सांसद साधु यादव के लिए मुसीबत भी बन सकती है। साधु यादव के घर से चोरी हुए कैश और गहनों की जो बरामदगी दिखाई जा रही है, उसका हिसाब भी पूर्व सांसद से मांगा जा सकता है। पुलिस इस ऐंगल से भी मामले की तफ्तीश कर सकती है। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी इस बात की तहकीकात कर सकता है कि इन चीजों पर टैक्स जमा किए गए हैं या नहीं।see more

note this is original post link here http://tinyurl.com/odhqjpu